भारत में इंजीनियर्स डे क्यों मनाया जाता है?

भारतमें 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी दिन इंजीनियर्स डे क्यों मनाया जाता है? दरअसल आज ही के दिन देश के सबसे बड़े इंजीनियर और जानकार रहे सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। आज उनकी 158वीं जयंती है।

15 सितंबर 1860 को जन्मे विश्वेश्वरैया मैसूर के दीवान थे, उनका कार्यकाल 1912-1918 तक रहा। इसके बाद साल 1955 में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें किंग जॉर्ज पंचम द्वारा ब्रिटिश इंडियन एम्पायर की उपाधि भी दी गई थी।


उनके सम्मान में उनके जन्म दिवस के ही दिन देश में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। अपने समय में उन्होंने चीफ इंजीनियर की भूमिका निभाते हुए कृष्णा सागा बांध का निर्माण किया था। यह बांध कर्नाटक के मंडया जिले में स्थित है। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद में बाढ़ नियंत्रण सिस्टम बनाने के लिए चीफ इंजीनियर के तौर पर काम किया था।
इनकी याद में हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर डे मनाया जाता है। 

Comments

Popular posts from this blog

Types of Networks: LAN, WAN, WLAN, MAN, SAN, PAN, EPN & VPN.

Few More Shortcut keys in MS Excel..

WHY MICROSOFT EXCEL IS IMPORTANT FOR ANALYTICAL CAREER???